DTU, NSUT या IIIT Delhi — तुम्हारे लिए कौन सा कॉलेज है?

JAC Delhi काउंसलिंग चल रही है और सबसे बड़ा कंफ्यूजन हर बच्चे को यही आता है। फीस, क्लोजिंग रैंक, ROI, पैकेज और कैंपस लाइफ — सब कुछ एक ही पेज पर, ताकि डिसीजन लेना आसान हो।

Basic information

तीनों कॉलेज दिल्ली के फेमस कॉलेजेस हैं और तीनों स्टेट यूनिवर्सिटी हैं। एडमिशन JAC Delhi काउंसलिंग से मिलता है।

DTU

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
कहां
रोहिणी, नॉर्थ दिल्ली
स्थापना
1941
कैंपस
164 एकड़
सीट्स
2515
ब्रांचेस
14
बच्चे
लगभग 10,000

NSUT

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पहले NSIT)
कहां
द्वारका, साउथ वेस्ट दिल्ली
स्थापना
1983
कैंपस
145 एकड़
सीट्स
2197 के आसपास
ब्रांचेस
11
कैंपस
मेन और ईस्ट

IIIT Delhi

इंदिराप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
कहां
ओखला, साउथ दिल्ली
स्थापना
2008
कैंपस
25 एकड़
सीट्स
1000–1100
ब्रांचेस
9 (सब टेक वाली)
बच्चे
3–4000

Admission Process

यहां एडमिशन JoSAA से नहीं, JAC Delhi काउंसलिंग से मिलता है — JEE Mains की रैंक के बेसिस पर।

DTU और NSUTIIIT Delhi
सब्जेक्ट्सफिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और इंग्लिशफिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ
मिनिमम मार्क्स (जनरल)PCM में ओवरऑल 60%बेस्ट 5 सब्जेक्ट्स में 70% और मैथ्स में अलग से 70%
SC/ST/PwD50%SC/ST 65%, PwD 60%
दिल्ली कोटा85% दिल्ली, 15% बाहर85% दिल्ली, 15% बाहर
रैंकJEE Mains की रैंकअपनी खुद की IIIT रैंक
📌 IIIT Delhi में ओवरऑल 70% से ऊपर हो लेकिन मैथ्स में 50–60 हैं, तो रैंक कितनी भी अच्छी हो, तुम एलिजिबल नहीं हो। दिल्ली कोटा के लिए क्लास 12 की स्कूलिंग दिल्ली से होनी चाहिए। कोई एज लिमिट नहीं है।
IIIT Delhi की रैंक: JEE Mains की परसेंटाइल में ओलंपियाड, NTSE, स्पोर्ट्स और गर्ल्स के एक्स्ट्रा मार्क्स ऐड करके अपनी IIIT रैंक बनती है। इसलिए ऑनलाइन कट ऑफ देखो तो पक्का करो कि JEE Mains की देख रहे हो या IIIT रैंक की।

काउंसलिंग कैसे चलती है

  1. रजिस्ट्रेशन। रजिस्ट्रेशन फीस ₹1500 है और नॉन-रिफंडेबल है — सीट मिले या न मिले।
  2. चॉइस फिलिंग। तुम्हारी JEE रैंक, कैटेगरी, चॉइस और सीट अवेलेबिलिटी के कॉम्बिनेशन से सीट मिलती है।
  3. 4 राउंड और 1 अपग्रेडेशन राउंड। सीट मिलने पर तीन ऑप्शन: फ्रीज़ (एक्सेप्ट), फ्लोट (अगले राउंड में अपग्रेड) या स्लाइड (उसी कॉलेज में दूसरी ब्रांच)।
  4. फीस और रिपोर्टिंग। सीट फिक्स करने पर लगभग 35,000 की फीस देनी पड़ती है, फिर कॉलेज में फिजिकली जाकर रिपोर्ट करना होता है।
  5. स्पॉट राउंड। सीट्स बचें तो स्पॉट राउंड होता है, पर उसमें वही अप्लाई कर सकते हैं जो पहले के राउंड्स में थे।

क्लोजिंग रैंक — 2025 राउंड 5 (दिल्ली कोटा)

राउंड 5 यानी लास्ट राउंड का ऑफिशियल डाटा। राउंड 1 में रैंक ऑब्वियसली और ऊपर गई होगी।

सबसे ज्यादा रैंक पर CS कहां? तीनों कॉलेजेस में सबसे बड़ी रैंक पर CS में एडमिशन DTU में मिल रहा है। ओवरऑल 10 से 11,000 की रैंक के बीच CS मिल जाएगा।
दिल्ली से बाहर के हो? लगभग 4000 रैंक कम पर एडमिशन मिलता है। IIIT Delhi में CSE 10,500 के बजाय 6800 पर, NSUT में लगभग 6000 रैंक का डिफरेंस और DTU में लगभग 4500 का डिफरेंस है।
NSUT में खुश मत हो जाना: चॉइस फिलिंग में पहले मेन कैंपस भरो। सीट मिले तो चेक करो कि मेन कैंपस मिला है या ईस्ट। ईस्ट कैंपस इतना अच्छा नहीं है, मेन कैंपस बहुत बढ़िया है।

फीस, पैकेज और ROI

4 साल की सिर्फ ट्यूशन फीस — हॉस्टल और बाकी खर्चे ऐड नहीं किए हैं। एवरेज पैकेज CSE का ऑफिशियल डाटा।

DTUNSUTIIIT Delhi
4 साल की ट्यूशन फीसलगभग 11 लाख12.12 लाख19.5 लाख
एवरेज पैकेज19.85 LPA16.27 LPA19.87 LPA
हाईएस्ट पैकेज1.8 करोड़ इंटरनेशनल, 85 लाख डोमेस्टिक94 LPA—
ROI1.8x1.35x1.02x
फीस और ROI में विनर DTU। IIIT Delhi सबसे महंगा कॉलेज है — लगभग 5 लाख तो ट्यूशन फीस सालाना जानी ही है, मिनिमम। एवरेज पैकेज में सिर्फ 20,000 का डिफरेंस है, लेकिन फीस लगभग डबल है। NSUT की 16.27 वाली एवरेज ऑफिशियल वेबसाइट पर साफ नहीं लिखी है कि CSE की है या ओवरऑल।
हाईएस्ट पैकेज को कूड़े के डब्बे में डालो। सुनने में बड़ा अच्छा लगता है कि वहां का 1.8 करोड़ का पैकेज गया, पर वो तो प्राइवेट यूनिवर्सिटीज का भी जाता है, जहां का एवरेज पांच LPA है। उससे तुम्हें क्या मिल रहा है भाई?

कैंपस लाइफ, रिसर्च और इंफ्रा

2024 में एक बच्चे ने जो रैंकिंग डाली थी, वो बिल्कुल सही लग रही है।

पहलादूसरातीसरा
कॉलेज लाइफDTUNSUTIIIT Delhi (कॉलेज लाइफ बिल्कुल खत्म)
करिकुलम और कोर्सIIIT DelhiNSUTDTU
रिसर्चIIIT DelhiDTU और NSUT लगभग बराबर
इंफ्राIIIT Delhi — मॉडर्न, छोटा पर स्पेस अच्छे से यूटिलाइजDTU और NSUT — बड़े कैंपस, स्पोर्ट्स फैसिलिटीज ज्यादा
जेब खाली करने मेंIIIT DelhiDTU और NSUT लगभग बराबर

DTU — मोस्ट बैलेंस्ड कैंपस लाइफ

  • एंजीफेस्ट — दिल्ली के सबसे बड़े इंजीनियरिंग फेस्ट में से एक
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 50+ क्लब्स
  • हॉस्टल कल्चर बढ़िया
  • फ्री टाइम रहता है, तो अपस्किल, इंटर्नशिप और अलग-अलग चीजों में पार्ट लेने का टाइम मिलता है

दिक्कत: बैच साइज ज्यादा, भीड़ ज्यादा, टीचर लिमिटेड — पर्सनल अटेंशन और डाउट क्लियर करना मुश्किल। रिसर्च में काफी वीक। नॉर्थ दिल्ली की लोकेशन कई बच्चों को इनकन्वीनिएंट लगती है।

NSUT — कोडिंग कल्चर

  • स्ट्रांग कोडिंग और एक्टिव कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग कम्युनिटी
  • 320 से ज्यादा कंपनीज़ आती हैं, स्ट्रांग इंडस्ट्रियल कनेक्ट
  • प्लेसमेंट परसेंटेज ज्यादा
  • तीनों में सबसे ज्यादा हाईएस्ट डोमेस्टिक पैकेज

दिक्कत: एकेडमिक्स IIT जितना टफ, चिलिंग कम, पढ़ाई ज्यादा। MSE, ESE और वाइवा वाले वीक में प्रेशर। बच्चे कहते हैं: IIT में तो कोई रोता नहीं, तो यहां क्यों रो रहे हो।

IIIT Delhi — रिसर्च और PhD

  • लैब्स, PhD कल्चर, इंटरनेशनल कोलैबोरेशन
  • एक्सीलेंट फैकल्टी, छोटी क्लासेस, प्रोफेसर के साथ मेंटोरशिप
  • एक रेप्यूटेड टेक फेस्ट, हैकाथॉन्स, रिसर्च सिंपोज़ियम और इंडस्ट्री टॉक्स

दिक्कत: फीस जेब खाली कर देगी। टाइट शेड्यूल — रिमोट इंटर्नशिप का भी टाइम नहीं मिलेगा। एकेडमिक प्रेशर बहुत ज्यादा, कैंपस छोटा तो स्पोर्ट्स की जगह नहीं।

तुम किस टाइप के बच्चे हो?

अपनी प्रायोरिटी चुनो।

ऊपर से एक ऑप्शन चुनो।

किसको कहां नहीं जाना?

DTU मत जाना अगर…

तुम स्मॉल क्लासेस चाहते हो, बच्चे कम हों, प्रोफेसर के साथ मेंटोरशिप हो, PhD सोच रहे हो और बहुत ज्यादा एनर्जी वाले एनवायरमेंट में सूट नहीं करते।

NSUT मत जाना अगर…

ईस्ट कैंपस मिल रहा हो और तुम चिलिंग लाइफ चाहते हो।

IIIT Delhi मत जाना अगर…

मम्मी-पापा साल की 5 लाख ट्यूशन फीस नहीं भर सकते, या तुम्हें बच्चे ज्यादा चाहिए, कैंपस में भीड़-भाड़ चाहिए।

चॉइस फिलिंग स्ट्रेटजी

ये एक स्टैंडर्ड डाटा है। हर इंसान का अलग-अलग होता है।

  1. सबसे पहले वो कॉलेजेस रखो जो ROI के बेसिस पर अच्छे हों और तुम अफोर्ड कर पाओ।
  2. फिर बेस्ट पैकेज वाले कॉलेजेस रखो।
  3. फिर रिसर्च और PhD वाले, जैसे IIIT Delhi।
  4. चौथे पर, सबसे लास्ट में, कैंपस लाइफ वगैरह को कंसीडर करो।
लेकिन अगर कैंपस लाइफ तुम्हारी प्रायोरिटी है — जिंदगी के चार साल देने वाला हूं तो खुशी-खुशी दूंगा, अच्छे से पढ़ाई भी करूंगा और मजे भी — तो वो सबसे ऊपर आ जाएगी। ये पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है।

फाइनल वर्ड

मेरी नजरों में DTU ही बेस्ट है — ऑल राउंडर है हर चीज में, इसलिए ज्यादातर बच्चों में फेमस भी है।

जिसको जिंदगी में थोड़े मजे भी करने हैं, पैकेज भी अच्छे चाहिए और थोड़ा चिल करना है — DTU।

जिसको कोडिंग शानदार करनी है और प्रेशर हैंडल करना है — NSUT। रिसर्च और स्ट्रक्चर में ये दोनों का मिक्स भी कह सकते हो।

जिसको आगे PhD करनी है और गोल ही कुछ अलग है — IIIT Delhi।

डाटा: 2025 राउंड 5 (दिल्ली कोटा), कॉलेजेस की ऑफिशियल वेबसाइट्स और JAC Delhi से। एडमिशन से पहले ताज़ा आंकड़े ऑफिशियल सोर्स से जरूर क्रॉस-चेक करें।